लापता किशोर का शव जंगल में मिला

Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज खेताडाबर मुख्य मार्ग पर खुखरा मोड़ के पास सोमवार को जंगल मे 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान थाना इलाके के पंदनाटांड़ निवासी बाबूचंद सोरेन के पुत्र प्रदीप सोरेन के रूप में की गयी है. मृतक के चेहरे व शरीर पर […]

विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज खेताडाबर मुख्य मार्ग पर खुखरा मोड़ के पास सोमवार को जंगल मे 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान थाना इलाके के पंदनाटांड़ निवासी बाबूचंद सोरेन के पुत्र प्रदीप सोरेन के रूप में की गयी है.

मृतक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. इधर शव मिलने की सूचना पर पीरटांड़ थाना प्रभारी रूख्सार अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है.

हत्यारों को खोजा जा रहा है: थाना प्रभारी :थाना प्रभारी रूख्सार अहमद ने बताया कि प्रदीप सोरेन की हत्या की गयी है. मृतक के चेहरे पर पत्थर से वार किया गया है. शव को देखकर लगता है कि दो-तीन दिन पहले ही इसकी हत्या की गयी हो. हत्यारों को खोजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola