पंचायत चुनाव में नकली शराब खपाने की तैयारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीरटांड़-डुमरी के जंगलों में चल रही है अवैध फैक्टरी गिरिडीह : पंचायत चुनाव में नकली शराब खपाने की तैयारी में माफिया जुट गये हैं. ग्रामीण इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब पहुंचायी जा रही है. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा से पहले नकली शराब की बड़ी खेप गिरिडीह के विभिन्न प्रखंड़ो के अलावा […]
विज्ञापन
पीरटांड़-डुमरी के जंगलों में चल रही है अवैध फैक्टरी
गिरिडीह : पंचायत चुनाव में नकली शराब खपाने की तैयारी में माफिया जुट गये हैं. ग्रामीण इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब पहुंचायी जा रही है. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा से पहले नकली शराब की बड़ी खेप गिरिडीह के विभिन्न प्रखंड़ो के अलावा धनबाद-बोकारो के लिये भेजी जा चुकी है. बताया जाता है कि पीरटांड़ थाना, खुखरा थाना और डुमरी थाना इलाके के जंगलों में नकली शराब की फैक्टरी संचालित है. इन फैक्टरियों भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बनायी जा रही है.
जामताड़ा से गांडेय पहुंच रही है शराब: सूत्रों के अनुसार गांडेय के विभिन्न गांवों में भी नकली शराब बेची जा रही है. यहां पर भी पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार नकली शराब मंगायी जा रही है. इलाके में पीरटांड़ की अवैध शराब फैक्टरियों के अलावा जामताड़ा व शहरी इलाके के पचंबा से भी नकली शराब पहुंच रही है.
देवरी के किराना दुकान में बेची जा रही है शराब: देवरी के कई इलाकों में नकली शराब का कारोबार शुरू हो गया है. इलाके के कई किराना दुकान में भी नकली शराब बेची जा रही है. पंचायत चुनाव को देखते हुए भारी मात्रा में नकली शराब मंगा कर रखी जा रही है.
सूचना पर होती है कार्रवाई : उत्पाद विभाग
उत्पाद विभाग के अधीक्षक आरके गौड ने बताया है अवैध व नकली शराब की सूचना पर पहले भी कार्रवाई होती रही है. यदि कहीं पर नकली शराब बनायी या बेची जा रही है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी. पूर्व में भी पीरटांड़ के कई इलाकों में छापामारी कर नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










