डुमरी : गड्ढे में गिरी वैन, दो गंभीर
डुमरी : निमियाघाट थाना के समीप जीटी रोड पर सोमवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का डुमरी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. धनबाद से इसरी की ओर आ रहा पिकअप वैन (जेएच 02एए/3245) पुराना निमियाघाट थाना […]
डुमरी : निमियाघाट थाना के समीप जीटी रोड पर सोमवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का डुमरी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
धनबाद से इसरी की ओर आ रहा पिकअप वैन (जेएच 02एए/3245) पुराना निमियाघाट थाना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. हादसे में ड्राइवर कामेश्वर महतो व खलासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए घुजाडीह स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










