दो स्थानों पर सिलिंडर से लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर व मुफस्सिल थाना इलाके के दो घरों में गैस सिलेंडर से आग लग गयी. पहली घटना बरमसिया निवासी अधिवक्ता अजय सिन्हा के यहां हुई. यहां पर बुधवार को गैस सिलेंडर से गैस लीक हो जाने से आग लग गयी. नतीजतन किचन के अलावा डाइनिंग हॉल में रखे सामान जल गये. बाद में […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर व मुफस्सिल थाना इलाके के दो घरों में गैस सिलेंडर से आग लग गयी. पहली घटना बरमसिया निवासी अधिवक्ता अजय सिन्हा के यहां हुई. यहां पर बुधवार को गैस सिलेंडर से गैस लीक हो जाने से आग लग गयी. नतीजतन किचन के अलावा डाइनिंग हॉल में रखे सामान जल गये. बाद में दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया. अधिवक्ता श्री सिन्हा ने बताया कि आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
दूसरी दर्घटना शुक्रवार की दोपहर को मुफस्सिल थाना इलाके के मटरूखा गांव में भी गैस सिलेंडर लीक कर जाने से हुई. इस संदर्भ में अग्निशामक विभाग के प्रभारी गोपाल यादव ने बताया कि मटरूखा निवासी चुरामन राय के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गयी थी. सूचना पर तत्काल पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि श्री राय को 12 हजार रुपये की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










