पट खुलते ही पंडालों में उमड़ने लगी भीड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांडेय : पूजा पंडालों का पट खुलते ही दुर्गा मंडपों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है. प्रखंड में बड़कीटांड़ हरिजन टोला, गांडेय मुख्य बाजार, दासडीह, लेदो, बुधुडीह, अहिल्यापुर, ताराटांड़, पंडरी, पर्वतपुर देवपुर आदि क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है. इस दौरान लोगों ने मां दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर सुख […]
विज्ञापन
गांडेय : पूजा पंडालों का पट खुलते ही दुर्गा मंडपों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है. प्रखंड में बड़कीटांड़ हरिजन टोला, गांडेय मुख्य बाजार, दासडीह, लेदो, बुधुडीह, अहिल्यापुर, ताराटांड़, पंडरी, पर्वतपुर देवपुर आदि क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है. इस दौरान लोगों ने मां दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर सुख व समृद्धि की कामना की. बुधुडीह पूजा समिति के लखेंद्र वर्मा ने बताया कि पंडित प्रमोद पांडे, कटी राणा के सानिध्य में यहां पूजा-अर्चना जारी है.
पूजा के सफल आयोजन में छोटेलाल रवानी, छोटी वर्मा, मनीष कुमार, गोपाल राणा, श्यामकांत वर्मा, गुरु देव वर्मा समेत कई सक्रिय है. इधर, गांडेय में अमृत लाल पाठक व बड़कीटांड़ में राजकुमार दास, बलदेव महतो, मो. कमरुद्दीन आदि के नेतृत्व में पूजा का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










