अपहृत की बरामदगी के लिए सड़क पर उतरे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुआ : बिरनी थाना के गुरहा निवासी फूलचंद वर्मा के पुत्र दशरथ प्रसाद वर्मा के अपहरण के नौ दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. इससे आक्रोशित ग्रामीणाें और जमुआ एवं बिरनी के माले समर्थकों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया. माले नेता मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीण व माले समर्थकों […]
विज्ञापन
जमुआ : बिरनी थाना के गुरहा निवासी फूलचंद वर्मा के पुत्र दशरथ प्रसाद वर्मा के अपहरण के नौ दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. इससे आक्रोशित ग्रामीणाें और जमुआ एवं बिरनी के माले समर्थकों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया. माले नेता मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीण व माले समर्थकों ने सुबह आठ बजे जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जोरासांख मोड़ के पास रोड जाम कर दिया.
इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक इस पथ पर यातायात ठप रहा. सड़क जाम रहने से वाहनों की कतार लग गयी. मौके पर रामेश्वर ठाकुर, असेसर तुरी, पिंकू तुरी, बाबूलाल मंडल, लखन हांसदा, टुपलाल महतो आदि ने बताया कि 24 घंटे के भीतर दशरथ की सकुशल वापसी नहीं हुई तो प्रखंड से लेकर जिलास्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. जाम की खबर पाकर जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार मेहता ने भी ग्रामीणों से वार्ता कर 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर दशरथ प्रसाद वर्मा को बरामद करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटा लिया.
बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र से गायब तिलैया मिशन की छठी कक्षा की छात्रा का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों के अनुसार छात्रा अपने घर बिशनुपर गांव में घुमने के दौरान गत 12 अक्टूबर को लापता हो गई थी. परिजनों ने बेंगाबाद थाना में छात्रा की गुमशुदगी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










