कोल इंडिया में 48500 बोनस

Updated:
विज्ञापन

जेबीसीसीआइ स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में तय गिरिडीह : कोल इंडिया के करीब 3.22 लाख कर्मियों को 48,500 रुपये बोनस (एक्सग्रेसिया) दिया जायेगा. इसका भुगतान 17 अक्तूबर तक कर दिया जायेगा. इस पर कोल इंडिया को करीब 1600 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. बुधवार को दिल्ली में प्रबंधन के साथ जेबीसीसीआइ स्टैंडराइजेशन कमेटी की हुई […]

विज्ञापन
जेबीसीसीआइ स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में तय
गिरिडीह : कोल इंडिया के करीब 3.22 लाख कर्मियों को 48,500 रुपये बोनस (एक्सग्रेसिया) दिया जायेगा. इसका भुगतान 17 अक्तूबर तक कर दिया जायेगा. इस पर कोल इंडिया को करीब 1600 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. बुधवार को दिल्ली में प्रबंधन के साथ जेबीसीसीआइ स्टैंडराइजेशन कमेटी की हुई बैठक में बोनस पर फैसला लिया गया़
मजदूर यूनियनों ने मांगे थे 68 हजार : बैठक में मजदूर प्रतिनिधियों ने 68 हजार रुपये बोनस की मांग की थी़ बाद में कई दौर की बातचीत हुई़ मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि 54 हजार रुपये से कम बोनस लेने पर तैयार नहीं थे.
सीटू नेता डीडी रामानंदन ने बताया कि बातचीत के बाद 48500 रुपये पर बात बनी. लखन लाल महतो ने बताया कि प्रबंधन 42500 रुपये से अधिक देने को तैयार नहीं था. काफी दबाब के बाद यहां तक पहुंचा.
ठेका श्रमिकों को लेकर चल रही है वार्ता
बैठक में कोल इंडिया में कार्यरत ठेका श्रमिकों को भी बोनस देने की बात उठी. इसे लेकर वार्ता जारी है़ ठेका श्रमिकों को कितना बोनस मिलेगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है़
पिछली बार से 8500 रुपये अधिक
पिछले साल कोल इंडिया के कर्मियों को 40 हजार रुपये बोनस मिला था. इस बार 8500 रुपये अधिक मिलेगा़
बैठक में थे
कोल इंडिया की ओर से चेयरमैन एस भट्टाचार्या, निदेशक कार्मिक आर मोहन दास, सभी कंपनियों के निदेशक कार्मिक अौर यूनियनों की ओर से राजेंद्र सिंह, एसक्यू जामा, रमेंद्र कुमार, नाथू लाल पांडेय, प्रदीप दत्ता, डीडी रामानंदन, लखन लाल महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola