12 लाख रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घटना बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा की बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी दशरथ वर्मा (32 वर्ष) पिता फुलचंद वर्मा का अपहरण मंगलवार की रात हो गया. वह गांव में छोलाछाप डॉक्टरी करता था. बताया जाता है कि दशरथ अपने निर्माणाधीन मकान के बगल में स्थित एक कमरे में गांव के ही एक […]
विज्ञापन
घटना बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा की
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी दशरथ वर्मा (32 वर्ष) पिता फुलचंद वर्मा का अपहरण मंगलवार की रात हो गया. वह गांव में छोलाछाप डॉक्टरी करता था. बताया जाता है कि दशरथ अपने निर्माणाधीन मकान के बगल में स्थित एक कमरे में गांव के ही एक मजदूर के साथ सोया था.
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर दशरथ महतो ने बताया कि मंगलवार की रात 11-12 बजे के बीच किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी. पूछने पर बताया कि वह बगल के गांव किशनीटांड़ बुधन है. उसकी पत्नी के पेट में दर्द है, दवा लेना है. इसपर जैसे ही दरवाजा खोला रिवाल्वर से लैस बदमाशों ने दशरथ को धर-दबोचा़ साथ ही उसके भी हाथ-पैर बांध दिये. बदमाश दशरथ को अगवा कर ले गये.
जाते-जाते अपराधियों ने 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की. बाद में किसी तरह उसने अपने हाथ-पैर खोले और गांववालों को मामले की सूचना दी. इस संबंध में अपहृत की पत्नी ने बिरनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजकुमार मेहता व बिरनी थाना प्रभारी राजीव रंजन, सहायक आरबी पासवान गांव पहुंचे और मामले की जांच की.
पुलिस अधिकारियों के द्वारा सघन जांच के दौरान पोसको नदी के पास से अपहृत दशरथ वर्मा की मोटरसाइकिल की है़ एसडीपीओ ने घटना को सत्य बताया है़ माले नेता अशरेश तूरी, सुरैया तूरी ने प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर अपहृत की बरामदगी की मांग की है़ एेसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










