पारा शिक्षकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा की आशंका के मद्देनजर सोमवार को पारा शिक्षकों व जे टेट सफल अभ्यर्थियों ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय स्थित काउंसेलिंग स्थल पर जम कर हंगामा किया. इस दौरान पारा शिक्षकों ने फर्जीवाड़ा के विरोध में नारेबाजी की और विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया. कई पारा […]
विज्ञापन
गिरिडीह : शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा की आशंका के मद्देनजर सोमवार को पारा शिक्षकों व जे टेट सफल अभ्यर्थियों ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय स्थित काउंसेलिंग स्थल पर जम कर हंगामा किया.
इस दौरान पारा शिक्षकों ने फर्जीवाड़ा के विरोध में नारेबाजी की और विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया. कई पारा शिक्षकों ने काउंसेलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों के फर्जीवाड़ा के मद्देनजर उनके प्रमाण पत्रों की भी जांच की. प्रमाण-पत्र फर्जी होने की आशंका के मद्देनजर दो अभ्यर्थियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
हालांकि बाद में पुलिस बल के जवानों ने मामले की जांच कर उक्त अभ्यर्थी को काउंसेलिंग प्रक्रिया में जाने दिया. इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठियां भी भांजी और काउंसेलिंग स्थल में प्रवेश कर चुके कई पारा शिक्षक तथा जे टेट सफल अभ्यर्थियों को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया. धरना की अगुआई जिलाध्यक्ष नारायण महतो ने की. उन्होंने दावा किया कि दो फर्जी प्रमाण पत्रधारी अभ्यर्थियों की पहचान कर प्रशासन के हवाले किया गया है. जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि एक-एक अभ्यर्थी को 13 से 15 जिलों में आवेदन करने की छूट के कारण तीन काउंसेलिंग के बाद भी राज्य में करीब 60 प्रतिशत सीटें खाली रहने की संभावना है. ऐसे में सीटें भरने तक काउंसेलिंग प्रक्रिया को सरकार जारी रखे. एक सोची-समझी रणनीति के तहत सीटें खाली रखना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है. जिला उपाध्यक्ष गणेश मंडल, जिला प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद व जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने कहा कि कई जिलों में महिला अभ्यर्थी नहीं मिलने पर पुरुष अभ्यर्थियों से सीटों को भरा गया है. गिरिडीह जिले में भी ऐसा किया जाना चाहिए.
धरना में धनबाद जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह, मनोज वर्मा, मनोज यादव, सरयू दास, फाल्गुनी पंडित, राजेश मंडल, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










