गिरिडीह के प्रवीण को बैंकॉक में सम्मान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड स्थित बेलाटांड़ निवासी प्रवीण कुमार सिंह (40) को थाइलैंड के बैंकॉक में सम्मान मिला है. बैंकॉक में इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रवीण कुमार सिंह को बेस्ट परफॉमिंर्ग इंस्टीट्यूशन ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया. 26 सितंबर को बैंकाक के […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड स्थित बेलाटांड़ निवासी प्रवीण कुमार सिंह (40) को थाइलैंड के बैंकॉक में सम्मान मिला है. बैंकॉक में इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रवीण कुमार सिंह को बेस्ट परफॉमिंर्ग इंस्टीट्यूशन ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया.
26 सितंबर को बैंकाक के होटल हॉलीडे इन में आयोजित सेमिनार में जेनेरेटिंग ग्लोबल पार्टनरशिप्स विषय पर ओजस्वी व्याख्यान देकर श्री सिंह ने वहां उपस्थित कई देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों की वाहवाही बटोरी़ सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में थाइलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री एच इ. खुन कोर्न डब्बरांसी उपस्थित थे. प्रवीण की शिक्षा-दीक्षा गिरिडीह कॉलेज से हुई है. वर्तमान में वह देवघर जिले के पालोजोरी और मधुपुर में निजी विद्यालय का संचालन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










