अब मोबाइल से भी छात्र भरेंगे आवेदन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : अब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना और भी आसान हो जायेगा. ऑफलाइन और ऑनलाइन अावेदन के अलावा अब मोबाइल से भी आवेदन करने का विकल्प छात्रों को मिलेगा. सीबीएसइ की ओर से यह व्यवस्था 2016 सत्र से ही लागू की जा रही है . 2015-16 सत्र में ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन […]
विज्ञापन
गिरिडीह : अब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना और भी आसान हो जायेगा. ऑफलाइन और ऑनलाइन अावेदन के अलावा अब मोबाइल से भी आवेदन करने का विकल्प छात्रों को मिलेगा. सीबीएसइ की ओर से यह व्यवस्था 2016 सत्र से ही लागू की जा रही है .
2015-16 सत्र में ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन के मेंस और एडवांस के लिए आवेदन छात्र ऑन लाइन के अलावा मोबाइल से भी कर पायेंगे. मोबाइल से आवेदन करने के लिए सीबीएसइ की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी किया जायेगा.
इसकी सारी प्रक्रिया सीबीएसइ की वेबसाइट से छात्रों को मिलेगी. 2016 में जेइइ मेंस के आवेदन के लिए सीबीएसइ की ओर से अक्तूबर में आवेदन की तिथि निकाली जायेगी. इसमें छात्रों को मोबाइल से आवेदन करने का आप्सन दिया जायेगा. इसके अलावा एआइपीएमटी, यूजीसी नेट, सीटीइटी, राष्ट्रीय खोज प्रतिभा में भी इस बार से मोबाइल से आवेदन करने की सुविधा छात्रो को मिलेगी.
मोबाइल से आवेदन करना आसान हो, इसकी जांच के लिए सीबीएसइ ने गांधी जयंती पर आायोजित महात्मा गांधी एक्सप्रेशन सीरीज में मोबाइल से भी आवेदन करने की सुविधा छात्रों को दी है. इसके लिए बोर्ड की ओर से मोबाइल नंबर दिया गया है.
कोट
ऑनलाइन आवेदन के अलावा मोबाइल से भी अब छात्र अपने प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर पायेंगे. इस बार से ही इसकी शुरुआत की जायेगी. बोर्ड की ओर से ली जाने वाली तमाम प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन के लिए यह सुविधा दी जायेगी.
डीटी सुदर्शन राव, संयुक्त सचिव, सीबीएसइ
क्या होगी सुविधा
– ऑन लिंक फेल होने से छात्र बच पायेंगे Àमोबाइल पर आवेदन लेने से छात्रों की भीड़ छंट जायेगी, जिससे आॅनलाइन लिंक फेल होने की समस्या कम होगी Àआवेदन करना और आसान हो जायेगा
– छात्र कहीं से भी आवेदन कर पायेंगे Àएक बार मोबाइल से आवेदन करने के बाद छात्रों के लिए यह काफी सुविधाजनक हो जायेगा
इसमें भी मिलेगा लाभ
– एआइपीएमटी, यूजीसी नेट, सीटीइटी, राष्ट्रीय खोज प्रतिभा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










