Giridih News :पुलिस जवानों के साथ 432 दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. कानून-व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल के साथ-साथ कुल 432 दंडाधिकारियों की तैनात किये गये हैं.

विज्ञापन

मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. कानून-व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल के साथ-साथ कुल 432 दंडाधिकारियों की तैनात किये गये हैं. इनमें गिरिडीह अनुमंडल क्षेत्र में 149 दंडाधिकारी, जबकि जिले के अन्य अनुमंडल क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर भी सशक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है. मुहर्रम के अवसर पर जुलूस और ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया गया. ऐसे इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके अलावा शांति समिति की बैठकों के माध्यम से विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश को ना करे. मुहर्रम जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी जिले के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी, ताकि हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर बनी रहे. एसडीएम ने बताया कि ताजिया जुलूस और अखाड़ा प्रतियोगिता पर विशेष नजर रखी जाएगी. ड्रोन कैमरे से जुलूस की हर एक गतिविधि को रिकॉर्ड किया जायेगा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सके. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि कहीं भी भीड़ अनियंत्रित न हो और किसी तरह की अफवाहें न फैले. नियमित रूप से पूरे इलाके में गश्त लगायी जायेगी. रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर एसपी गिरिडीह : 9431706326 डीएसपी टू : 9431386930 डीएसपी साइबर : 9431427365 एसडीपीओ सदर : 9006301796 डीएसपी मुख्यालय : 8292804643 एसडीपीओ खोरीमहुआ : 8210183844 एसडीपीओ डुमरी : 7004422343 एसडीपीओ सरिया-बगोदर : 9599692304 कंट्रोल रूम : 9693143157

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola