Giridih News :निमियाघाट में 35 हजार लीटर अवैध स्प्रिट जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : हेठनगर स्थित एक लाइन होटल से रविवार की रात भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट, दो कार और जार जब्त किये गये. छापेमारी में होटल संचालक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि गिरिडीह जिले में अवैध तरीके से कच्चा स्प्रिट स्टोर कर बिहार भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल, झारखंड एटीएस व निमियाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवा

दाे चारपहिया और भारी मात्रा में जार बरामद

पकड़े गये आरोपियों में बेलमा निवासी होटल संचालक बबलू महतो, नावाडीह निवासी स्टाफ मनोज महतो, बरही का सुनील कुमार, नवादा का मिथुन पासवान और पावापुर नालंदा का योगेंद्र महतो

हेठनगर स्थित एक लाइन होटल से रविवार की रात भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट, दो कार और जार जब्त किये गये. छापेमारी में होटल संचालक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि गिरिडीह जिले में अवैध तरीके से कच्चा स्प्रिट स्टोर कर बिहार भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर रांची एटीएस, निमियाघाट पुलिस को जानकारी साझा की गयी. एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में निमियाघाट पुलिस को शामिल किया गया और हेठनगर स्थित उक्त लाइन होटल में छापेमारी की गयी. कार्रवाई में बिहार मद्यनिषेध इकाई का विशेष अभियान दल भी शामिल था. कार्रवाई के दौरान लगभग 35 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट, एक स्कॉर्पियो, एक कार और भारी मात्रा में जार बरामद किये गये.

कुछ दिन पहले नालंदा जिले के बेना पुलिस ने पकड़ा था कच्चा स्प्रिट लदा वाहन

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले बिहार के नालंदा जिले की बेना पुलिस ने कच्चा स्प्रिट लदे एक वाहन को पकड़ा था. पूछताछ में चालक ने जानकारी दी थी कि यह स्प्रिट हेठनगर स्थित एक होटल से लाया गया था. इनपुट के आधार पर बिहार मद्य निषेध इकाई ने रांची एटीएस के साथ मिलकर गिरिडीह पुलिस को सूचना दी. रविवार देर रात जब टीम ने होटल परिसर में छापेमारी की, तो वहां छिपाकर रखे गये 1,035 जार में लगभग 35 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया. मौके से एक स्कॉर्पियो जेएच 10एवाइ 2105 और एक कार जेएच 10एपी 3398 जब्त की गयी. धंधेबाज इन वाहनों का इस्तेमाल करते थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक बेलमा निवासी बबलू महतो, होटल के स्टाफ नावाडीह के मनोज महतो, बरही के सुनील कुमार, नवादा बिहार के मिथुन पासवान और पावापुर नालंदा के योगेंद्र महतो को मौके से गिरफ्तार किया. इसके अलावा निमियाघाट थाना में दर्ज एफआईआर में कुल 12 नामजद और कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

झारखंड-बिहार के सीमा क्षेत्र में कच्चे स्प्रिट की आपूर्ति व अवैध शराब निर्माण में संलिप्त था गिरोह

डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में कुल्टी निवासी खुर्शीद अनवर, बिहार निवासी मो. बाबर, चास निवासी आकाश स्नेही, जब्त स्कॉर्पियो व कार के मालिक और चालक शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से झारखंड-बिहार के सीमा क्षेत्र में कच्चे स्प्रिट की आपूर्ति और अवैध शराब के निर्माण में संलिप्त था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद स्प्रिट का उपयोग केवल बिहार में शराब निर्माण में होने वाला था या इसे अन्य राज्यों में भी भेजा जाता. कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola