Giridih News :रेलवे एक्ट में 16 धराये, जुर्माना देकर हुए मुक्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :आरपीएफ हजारीबाग रोड स्टेशन ने सोमवार को रेलवे प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 16 लोग पकड़े गये. जुर्माना लेकर सभी को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन

आरपीएफ हजारीबाग रोड ने सोमवार को रेलवे प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 16 लोग पकड़े गये. इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक एमके सिंह ने बताया कि आरपीएफ उप निरीक्षक लखन देव सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इसमें महिला कोच में सफर करने के आरोप में सात यात्री धराये, जिनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला पंजीकृत किया गया. वहीं, पायदान पर यात्रा करने के आरोप में छह यात्री पकड़े गये. वहीं नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया. पकड़े गये सभी 16 लोगों को पोस्ट लाकर रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया. पकड़े गये लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही. इसके बाद दंडाधिकारी द्वारा निर्धारित जमाने की राशि वसूली कर सभी लोगों को मुक्त किया गया. अभियान में ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola