Giridih News :छापेमारी में 1450 किलो जावा महुआ व 210 लीटर शराब नष्ट

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 11:23 PM

विज्ञापन

Giridih News :नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार शुक्रवार को तिसरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिरोद गांव में छापामारी की गयी.

विज्ञापन

छापामारी में चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ और भट्ठी को विनष्ट किया गया और भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया, वहीं अवैध चुलाई शराब कारोबारी दो अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. छापेमारी में 1450 किलोग्राम जावा महुआ और 210 लीटर शराब को जब्त किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद रवि रंजन द्वारा किया गया जिसमें जिला बल और गृह रक्षक जवान शामिल थे. उक्त छापेमारी से अवैध रूप से कर शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola