Giridih News :ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 27 May 2026 10:48 PM
Giridih News :ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठी पत्नी घायल हो गयी. घटना मंगलवार की देर रात ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारी गांव के समीप की है. मृतक की पहचान थाना अहिल्यापुर ग्राम लाडूदह निवासी बाबूलाल मुर्मू (48) के रूप में हुई.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बाबूलाल मुर्मू अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चचका अपने रिशतेदार के यहां गया था. देर रात को वापस अपने घर आने के क्रम में ताराटांड़-गांडेय मुख्य सड़क पर केनारी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया. धक्का लगने से बाबूलाल की घटनास्थल पर ही मौत गयी. वहीं, उसकी पत्नी मुन्नी देवी घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद बुधवाक को शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.
बाइक सवार युवक घायल
चतरो-गावां मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के सिरनाटांड़ के पास बुधवार की शाम में हुए सड़क हादसे में धनुकडीह (टोलाटांड़) निवासी बाइक सवार चंदन कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया. यहां पर उसका उपचार चल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










