Giridih News :कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं : कर्मवीर सिंह
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 27 May 2026 10:35 PM
Giridih News :भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला का मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत बुधवार को हुई. उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह, विकास प्रीतम व ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया.
प्रशिक्षण महाअभियान के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर चर्चा
उन्होंने भाजपा के ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवा, महिला, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्गों तक सक्रिय पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया. कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव है. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अमर बाऊरी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बालमुकुंद सहाय, विनय सिंह, अशोक उपाध्याय, महादेव दुबे, सुनील अग्रवाल, आशीष बॉर्डर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










