Giridih News :जिस्मफरोशी के धंधे में दो ग्राहक गिरफ्तार, गिरोह चलाने वाली महिला भेजी गयी जेल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 27 May 2026 10:46 PM

विज्ञापन

Giridih News :नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराये जाने के मामले का पचंबा पुलिस ने खुलासा करते हुए सेक्स रैकेट संचालित करने वाली एक महिला के साथ दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जेल भेजे गये आरोपियों में भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बलिया बेड़ा निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी क्रांति देवी, गांडेय थाना क्षेत्र के आहारडीह निवासी मो ताबीर अंसारी का पुत्र मोहम्मद तौफिक अंसारी तथा गांडेय थाना क्षेत्र के ही घाटकुल निवासी शमशेर अंसारी का पुत्र मुशर्रफ अंसारी शामिल हैं. बुधवार को पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कमें दी. बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके में एक महिला द्वारा नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा है.

एसआइटी ने की थी छापेमारी

सूचना की पुष्टि के बाद एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोड़ो इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर छापामारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जबकि एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया की बरामद नाबालिग लड़कियों ने अपने बयान में बताया कि क्रांति देवी उन्हें डराती-धमकाती थी और मारपीट कर जबरन देह व्यापार के धंधे में लगाया गया था. बताया गया कि इस मामले में संलिप्त दोनों ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आठ हजार में सौदा कर नाबालिगों से किया गया था सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर बोड़ो इलाके की महिला क्रांति देवी से आठ हजार रुपये में सौदा किया था. दोनों नाबालिगों ने अपने बयान में बताया कि महिला से बातचीत के बाद चारों युवकों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी बैठा लिया. इसके बाद चारों युवक उन्हें मधुपुर क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर इलाके में ले गए, जहां किराये के कमरे में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी दोनों नाबालिगों को वापस बोड़ो स्थित उसी महिला क्रांति देवी के पास छोड़ गये. इसके बाद महिला एक बार फिर ग्राहकों की तलाश की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को मिल गयी. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल दो अन्य ग्राहकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, जिन्होंने नाबालिगों के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

बरामद सामग्री व छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस ने एक लाल रंग की कार बरामद करने में भी सफलता पायी है. छापेमारी दल में डीएसपी टू आरके राणा, पचंबा अंचल निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पचंबा थाना के एसआई दीपक कुमार, एसआई प्रभात कुमार और पचंबा थाना के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola