ePaper

गिरिडीह : रिम्स की महिला डॉक्टर से बदसलूकी

Updated at : 18 Feb 2020 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : रिम्स की महिला डॉक्टर से बदसलूकी

गिरिडीह : रांची से देवघर जा रही रिम्स की डॉ अदिति कश्यप की कार का पीछा कर अपराधियों ने गिरिडीह में चालक के साथ मारपीट की. साथ ही महिला डॉक्टर से भी बदसलूकी की. घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है. चालक शहंशाह ने बताया कि रिम्स से वह डाॅ अदिति कश्यप व एक अन्य […]

विज्ञापन
गिरिडीह : रांची से देवघर जा रही रिम्स की डॉ अदिति कश्यप की कार का पीछा कर अपराधियों ने गिरिडीह में चालक के साथ मारपीट की. साथ ही महिला डॉक्टर से भी बदसलूकी की. घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है. चालक शहंशाह ने बताया कि रिम्स से वह डाॅ अदिति कश्यप व एक अन्य युवक को लेकर डाॅक्टर के घर देवघर जाने के लिए निकला था.
शाम के वक्त डुमरी से आगे बढ़ने पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो ओवरटेक करने की कोशिश करने लगी. गिरिडीह के कोलडीहा के समीप स्कॉर्पियो को पास देने के लिए अपनी गाड़ी की गति धीमी कर दी. इस दौरान स्कॉर्पियो चालक ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोक दिया. इसके बाद गाड़ी में सवार छह से अधिक लोग हथियार के साथ बाहर निकले और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
वे लोग अपने आप को पुलिस का जवान बता रहे थे. इधर, डाॅ अदिति कश्यप ने नगर थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी आदिकांत महतो को दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. सीसीटीवी फुटेज देखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola