गिरिडीह : गिरिडीह जिले में भाजपा को करारा झटका लगा है. छह विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा ने जीत दर्ज करायी है. वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने छह में से चार सीटों पर जीत हासिल की थी, पर तीन सीट खोकर एक ही सीट पर भाजपा की वापसी हो सकी. जमुआ के भाजपा प्रत्याशी केदार हाजरा ने जीत दर्ज कराने में सफलता हासिल की है. जबकि गिरिडीह से जेएमएम के सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी को, गांडेय में जेएमएम के सरफराज अहमद ने भाजपा के प्रो जयप्रकाश वर्मा को.
बाबूलाल, विनोद सिंह
बगोदर में सीपीआइ (एमएल) के विनोद सिंह ने भाजपा के नागेंद्र महतो को पराजित किया है.
वहीं जेएमएम के जगरनाथ महतो ने आजसू की यशोदा देवी को हराकर डुमरी में फिर जीत दर्ज करायी है और जीत का चौका लगाने में वे सफल रहे. जबकि धनवार विधानसभा सीट पर जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआइ (एमएल) के राजकुमार यादव को पराजित कर अपने गृह विधानसभा सीट को बचाने में सफलता हासिल की.
महागठबंधन की रही बादशाहत
जिले में इस बार महागठबंधन की बादशाहत रही. जिले की सभी छह सीटों पर महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार दिया था. छह सीटों में से तीन सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराने में सफलता हासिल की है. डुमरी, गिरिडीह और गांडेय में जेएमएम की जीत हुई. जबकि जमुआ में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की प्रत्याशी मंजु कुमारी ने जबरदस्त फाइट देते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. जेएमएम ने 14 वर्ष बाद गिरिडीह सीट पर वापसी की है. इसके पूर्व वर्ष 2004 के चुनाव में जेएमएम के टिकट से मुन्ना लाल ने जीत दर्ज करायी थी. जबकि डुमरी सीट पर जेएमएम के जगरनाथ महतो लगातार चौथी बार जीत दर्ज कराने में सफल रहे. वहीं गांडेय सीट पर जेएमएम के डा. सरफराज अहमद ने पिछले चुनाव में हुए हार का बदला ले लिया. पिछली बार इस सीट पर जेएमएम और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. इस बार के चुनाव में यह सीट गठबंधन के कारण जेएमएम के खाते में चली गयी थी. फलस्वरूप डा. सरफराज अहमद को कांग्रेस छोड़कर जेएमएम में आ जाना पड़ा और जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़कर वे जीतने में सफल रहे. सीपीआइ (एमएल) ने अपनी पूर्व की परंपरा को बरकरार रखा है. पिछले कई चुनावों से इस दल से एक ही प्रत्याशी की जीत होती रही है. इस बार भी माले ने जहां धनवार का सीट खोया है, वहीं बगोदर की सीट को वापस लेने में सफलता प्राप्त की है.
जीत का अंतर :
डुमरी विस क्षेत्र –
विजेता प्रत्याशी – , जेएमएम
जीत का अंतर – 34288
धनवार विस क्षेत्र –
विजेता प्रत्याशी – बाबूलाल मरांडी,
जीत का अंतर –
बगोदर विस क्षेत्र –
विजेता प्रत्याशी – विनोद कुमार सिंह, सीपीआईएमएल
जीत का अंतर – 14545
जमुआ विस क्षेत्र –
विजेता प्रत्याशी – केदार हाजरा, भाजपा
जीत का अंतर – 18175
गिरिडीह विस
विजेता प्रत्याशी – सुदिव्य सोनू, जेएमएम
जीत का अंतर –
गांडेय विस
विजेता प्रत्याशी – डा. सरफराज अहमद, जेएमएम
जीत का अंतर – 8855