Giridih News :सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Giridih News :पीरटांड़ थानांतर्गत चिलगा पंचायत स्थित करंदो नदी के समीप बालू लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के चतरडीह निवासी जीतन कोल्ह (30) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीतन कोल देर रात बराकर क्षेत्र से बालू लदा ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था. इसी दौरान करंदो नदी के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. संतुलन बिगड़ने से चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, पर कोई जवाब नहीं मिला.

राहगीर ने दी दुर्घटना की जानकारी

बाद में एक राहगीर ने फोन उठाकर दुर्घटना की जानकारी दी. सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंची पीरटांड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola