Giridih News :हाथियों ने विद्यालय को बनाया निशाना, एक घर भी किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :हाथियों ने विद्यालय को बनाया निशाना, एक घर भी किया क्षतिग्रस्त

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में बीते चार दिनों से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर पंचायत इलाके में भी दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

24 हाथियों का एक झुंड शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सर्वोदय आश्रम सरिया पहुंचा. झुंड ने विद्यालय भवन में लगे खिड़कियों को तोड़ दिया. एमडीएम के लिए रखा एक क्विंटल चावल को खा गये. इसके अलावा कई फर्नीचर को भी तोड़ दिया और पंजियों को भी क्षतिग्रस्त किया.

वर्ष 2015 से 15 बार स्कूल को पहुंचाया है नुकसान

विद्यालय की प्रधान सहायक अध्यापक दिनेश यादव ने बताया कि हाथियों ने वर्ष 2015 से कब तक 15 बार विद्यालय को नुकसान पहुंचाया है. इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी गयी. सूचना पर संकुल साधन सेवी वीरेंद्र कुमार पांडेय विद्यालय पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया.

बड़की सरैया के वार्ड एक में दिया दस्तक

नंप के वार्ड एक में खिड़की तोड़ा, दो क्विंटल चावल खाये : विद्यालय में उत्पात मचाने के लगभग एक घंटे के बाद कुछ हाथी दूसरी ओर चले गये. जबकि, 15 हाथियों का झुंड बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक कोवड़िया टोला पहुंचा. हाथियों ने दिगंबर स्वर्णकार के घर की खिड़की को उखाड़ दिया. घर में रखे दो क्विंटल चावल व अन्य खाद्य सामग्रियों को चट कर गये. चारपाई व दो मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने घर के अंदर रखे बक्सा व अन्य सामग्रियों को भी बाहर निकालकर तोड़ दिया. पीड़ित ने बताया कि बक्का में 12000 रुपये रखा था. हाथियों के पहुंचने पर परिवार के सदस्य छत पर चढ़कर किसी तरह जान बचायी.

वन विभाग की टीम ने जंगल में खदेड़ा

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और लोग हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया. दोबारा हाथी कोवड़िया टोला पहुंच गये. काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे राजदह जंगल की ओर खदेड़ा जा सका. हाथियों के जंगल में जाने पर पीड़ित परिवार के सदस्य क्षतिग्रस्त बक्सा के पास पहुंचे. बक्सा में रखे 12 हजार की जगह पांच हजार रुपये इधर-उधर मिला. जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्य सोनी देवी, सूरज देशपांडेय व अन्य लोग पहुंचे तथा हाथियों द्वारा पहुंच गए नुकसान का जायजा लिया. वहीं मुआवजे से संबंधित बातचीत वन विभाग के अधिकारियों से की. परिजनों ने बताया कि हाथियों ने लगभग 35 हजार का नुकसान पहुंचाया है. इस संबंध में वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड दो-तीन खेमे में बंटकर जहां-तहां जंगलों में विचरण कर रहा है. कुछ हाथी सरिया के राजदह जंगल में तो कुछ बिरनी प्रखंड के जंगलों में विचरण कर रहे हैं. उन्हें भगाने का प्रयास जारी है. उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola