Giridih News :पचंबा-जमुआ रोड पर अनियंत्रित बस होटल में घुसी, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पचंबा-जमुआ रोड पर अनियंत्रित बस होटल में घुसी, दो घायल

Giridih News :पचंबा-जमुआ मुख्य सड़क पर परियाणा के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया. विष्णु रथ नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ऋतु मंडल के होटल में घुस गयी. इससे होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

दुर्घटना में होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी पुदीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी चोट पहुंची है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा. सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिये, हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत कराया. थाना प्रभारी ने कहा कि बस को कब्जे में ले लिया है. हादसे में दो लोग घायल हुए थे, जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जमुआ-चित्तरडीह सड़क पर ईंट के ढेर से टकराकर पलटी कार

जमुआ-चित्तरडीह मुख्य सड़क पर चित्तरडीह चौक के समीप शनिवार अलसुबह एक ताक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकरा कर पलट गयी. इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन मालिक बेंगाबाद निवासी पवन राय ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि शनिवार सुबह तीन बजे वह अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान एक मवेशी के सामने आ गया. उसे बचाने के क्रम में उसकी कार संख्या जेएच 01जेक्यू 0792 सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गयी.

तेज रफ्तार से जा रही थी कार

लोगों के अनुसार, गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी. इससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला. जमुआ पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola