गिरिडीह : सीट शेयरिंग पर अभी कोई फैसला नहीं : हेमंत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/गिरिडीह : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं हुआ है. बदलाव यात्रा समाप्त होने के बाद इस संदर्भ में गठबंधन दलों के साथ बात की जायेगी. उन्होंने कहा कि झामुमो को अपनी क्षमता व ताकत का एहसास है. इसी के तहत […]
विज्ञापन
रांची/गिरिडीह : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं हुआ है. बदलाव यात्रा समाप्त होने के बाद इस संदर्भ में गठबंधन दलों के साथ बात की जायेगी.
उन्होंने कहा कि झामुमो को अपनी क्षमता व ताकत का एहसास है. इसी के तहत हम चुनाव मैदान में उतरेंगे. उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कही.
विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर झामुमो की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा के बाद इसका खुलासा किया जायेगा. उन्होंने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के संसाधनों को सरकार लूट रही है. यहां के किसानों, मजदूरों व नौजवानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. महिलाओं व अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गयी हैं. झारखंड में चुनाव से पहले सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि आज गरीबों, मध्यम वर्ग व व्यापारियों की हालात खराब है. मंदी का दौर चल रहा है. नोटबंदी के बाद जो पैसा जमा हुआ, वह पैसा कहां गया. आखिर यह सरकार बैंकों का मर्जर क्यों कर रही है. इस सरकार ने पिछड़ी जातियों का सर्वनाश कर दिया है. हेमंत ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने, षड्यंत्र रचने व आंखों में पर्दा डालने में डिग्री हासिल कर चुकी है. चुनाव के मद्देनजर जनता को भी सब्जबाग दिखाया जा रहा है. मौके पर केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




