ePaper

बगोदर : गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 48 मजदूर मलयेशिया में फंसे

Updated at : 10 Mar 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
बगोदर : गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 48 मजदूर मलयेशिया में फंसे

बगोदर : झारखंड के 48 मजदूर मलयेशिया के बेलटू शहर में फंसे हैं. इन मजदूरों सोशल मीडिया में अपनी परेशानी का वीडियो शेयर किया है. फंसे मजदूरों में बगोदर प्रखंड के सुनील साव, अजीत राणा तथा तिरला के संतोष महतो शामिल हैं. शेष मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के निवासी हैं. […]

विज्ञापन
बगोदर : झारखंड के 48 मजदूर मलयेशिया के बेलटू शहर में फंसे हैं. इन मजदूरों सोशल मीडिया में अपनी परेशानी का वीडियो शेयर किया है.
फंसे मजदूरों में बगोदर प्रखंड के सुनील साव, अजीत राणा तथा तिरला के संतोष महतो शामिल हैं. शेष मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के निवासी हैं. सभी मजदूर केइसी इंटरनेशनल कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में बीते साल जून 2018 को चेन्नई के एक संवेदक के माध्यम से काम करने गये थे.
वीडियों में मजदूरों ने कहा है कि संवेदक ने इनसे 20-20 हजार रुपये भी काम दिलाने के एवज में लिये थे. मजदूरों को लालच देकर ले जाया गया था, लेकिन कंपनी ने मजदूरों को इन सारी सुविधाओं से वंचित रखा और जनवरी माह से अब तक की मजदूरी नहीं दी गयी है. उनका पासपोर्ट भी कंपनी के अधिकारियों ने रख लिया है. सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर मजदूरों ने बताया है कंपनी समय पर वेतन नहीं दे रही है, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola