Giridih News :सांस फूलती रही, नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट<bha>;</bha> सदर अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 11:18 PM
विज्ञापन
Giridih News :गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात शहर के न्यू बरगंडा निवासी 42 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई पुनिल कुमार ने बताया कि सुनील कुमार की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गयी. उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के सामान्य वार्ड में सुनील को भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गयी. परिजनों का आरोप है कि सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बावजूद सुनील को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करायी गयी. उनका यह भी कहना है कि आइसीयू में बेड खाली होने के बावजूद वहां शिफ्ट नहीं किया गया.
डॉक्टर पर आरोप : मरीज के पास न जाकर उसे खुद के पास लाने को बोले
आरोपों के अनुसार, जब मरीज की हालत ज्यादा खराब होने लगी, तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को जानकारी देकर बुलाया गया और ऑक्सीजन की आवश्यकता बतायी गयी. लेकिन डॉक्टर ने वार्ड में आने से इनकार कर दिया और स्वयं उनके पास मरीज को लाने की बात कही. इसी दौरान सुनील कुमार की मौत हो गयी. मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गये और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख सूचना पुलिस को दी गयी. नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.ऑक्सीजन की नहीं है कमी : सिविल सर्जन
इस बीच, सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. अन्य आरोपों की जांच करायी जायेगी. जांच में जो दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










