मां की डांटा तो घर छोड़कर निकला 10 वर्षीय बालक, पुलिस ने टिकामगहा से किया बरामद

बेंगबाद थाना क्षेत्र के लछुवाडीह गांव के विनोद महतो का 10 वर्षीय बेटा चंद्रशेखर वर्मा 25 किलोमीटर पैदल चलकर जमुआ के टिकामगहा गांव पहुंच गया. यहां से उसे जमुआ थाना की पुलिस बरामद कर पुलिस थाना लायी.
बेंगबाद थाना क्षेत्र के लछुवाडीह गांव के विनोद महतो का 10 वर्षीय बेटा चंद्रशेखर वर्मा 25 किलोमीटर पैदल चलकर जमुआ के टिकामगहा गांव पहुंच गया. यहां से उसे जमुआ थाना की पुलिस बरामद कर पुलिस थाना लायी. दस वर्षीय चंद्रशेखर वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय लछुवाडीह वर्ग पंचम का छात्र है. बुधवार को जब विलंब से बिस्तर से सोकर उठा. इस बीच मां ने डांट फटकार लगायी. स्कूल जाने की तैयारी की और मां से 10 रुपये मांगे की तो मां ने पिटाई कर दी. इसके बाद वह स्कूल जाने के पहले घर से भाग निकल गया और पैदल बेलाटांड़ गांव से दिघी गांव होते हुए चकाई सोरन सड़क होते ही जमुआ चतरो मार्ग पकड़कर जमुआ टिकामगहा पहुंच गया. जमुआ एसआई रोहित सिंह ने कहा टिकामगहा के ग्रामीणों की सूचना पर बालक को थाना लाया गया है. उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है. बालक को उनके परिजन को सौंप दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




