Giridih News : ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर 10 लाख के जेवरात की चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद बाजार में संचालित एमवी ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के जेवरात चुरा ली. दुकान से सोना-चांदी समेत 10 लाख के जेवरात की चोरी होने की बात कही जा रही है. बाहर से शटर लगे होने के कारण किसी को चोरी की भनक भी नहीं लगी.

विज्ञापन

दुकान संचालक राज बर्मन सिरसिया स्थित घर से शनिवार की दोपहर दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का सट्टर खोलने के बाद जब वे अंदर गये तो पीछे की दीवार में सुराख देखा. अंदर जाकर जब छानबीन करने पर चोरी की जानकारी हुई. उन्होंने आनन फानन में सामानों का मिलान शुरू किया. मिलान के बाद उसे पता चला कि दुकान से चोरों ने रात में सेंधमारी करते हुए सोना-चांदी व उसके बने आभूषण की चोरी की है. दुकानदार के अनुसार उसके दुकान से चोरों ने 10 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है.

सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी अपने साथ ले गये चोर

चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी अपने साथ ले गये. जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव एवं बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह छानबीन के लिए दुकान पहुंचे. पुलिस अधिकारी दुकानदार से पूछताछ के बाद जांच पडताल शुरू कर दी है. दुकान में कई प्रकार के जेवरात अब भी सुरक्षित हैं. फिर भी मामले की तकनीकी मदद से जांच पडताल की जा रही है. फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को बुलाकर नमूनों का संग्रह किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शीघ्र मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा. शाम तक पुलिस अधिकारी की टीम जांच में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola