ePaper

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Updated at : 18 Aug 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी राजू राम का पुत्र संदीप कुमार (20 वर्ष) की मौत शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. बताया गया कि संदीप कुमार कुछ दिन पूर्व बाहर से नौकरी करके घर आया था. घर आने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहती थी. शनिवार को वह मजदूरी करने जा रहा था. इसी दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया. जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने चिरौंजिया स्थित गढ़वा-नगरऊंटरी रेल खंड पहुंच कर देखा तो संदीप का शव चिरोजिया रेलवे ओवर ब्रिज के पास पड़ा था. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया. रविवार को अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola