ऋषि और लक्ष्मी कुमारी भी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ऋषि और लक्ष्मी कुमारी भी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

ऋषि और लक्ष्मी कुमारी भी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन

गढ़वा. हरियाणा के रोहतक में 30 मार्च से तीन अप्रैल तक एशियाई चैंपियनशिप का ट्रायल होना है. उक्त चयन ट्रायल प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर वर्ग में झारखंड से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसमें दो खिलाड़ी ऋषि बाबू और लक्ष्मी कुमारी गढ़वा जिले के हैं. दोनों 35 से 37 किलो भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनकी इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिंद पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, प्रशिक्षक सह सचिव राम प्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, सह सचिव माहिती उग्रसंधी, पुनीत जायसवाल, प्रेम कुमार सिंह, गढ़वा ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अनीता दत, रेखा चौबे, अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, अरविंद कुमार, सत्येंद्र यादव व धर्मेंद्र पाल ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola