Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव में 4 नवंबर को होगी पीएम मोदी की एंट्री, गढ़वा से भरेंगे हुंकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2024 7:14 AM
PM Modi on Congress
Himanta Biswa Sarma in Garwah: गढ़वा में चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गुरुवार को गढ़वा पहुंचे.
Jharkhand Assembly Election 2024: गढ़वा, विनोद पाठक- गढ़वा में चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है. बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को गढ़वा पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. गढ़वा हेलीपैड से सरमा सीधे कार्यक्रम स्थल जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर चेतना में पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. इस मौके पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को 11 बजे गढ़वा आएंगे और यहां जनसभा करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गढ़वा से झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.
झारखंड में एनडीए की बनेगी सरकार- हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन सरकार में जितने गलत कार्य हुये है, उसको सुधारने का काम किया जाएगा. प्रतियोगिता परीक्षा को स्वस्थ रूप से आयोजित करना, रोजगार उपलब्ध कराना, भ्रष्टाचार दूर करना और सभी घुसपैठियों को बाहर करना इस चुनाव का प्रमुख मुद्दा है. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ रही है.
सरकार बनने के बाद होगा एक्शन- हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही हम अपने चुनावी वादों पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर देंगे. पहले की विवादित प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द किया जाएगा और स्वस्थ रूप से आगे परीक्षा ली जाएगी. साथ ही झारखंड में जितने भी घुसपैठिये हैं, उन सब को कानून के रास्ते से बाहर किया जाएगा.
तैयारी में जुटा है प्रशासन
हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है. विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, तमाम बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है. वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है.
Also Read: Bokaro News: चास के पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, 55 दुकान जलकर खाक, जमकर हुई लूटपाट
पद्मश्री Mukund Nayak की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










