मुख्य सचिव ने पति संग किया श्री बंशीधर मंदिर का दर्शन-पूजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2025 9:29 PM
मुख्य सचिव ने पति संग किया श्री बंशीधर मंदिर का दर्शन-पूजन
श्री बंशीधर नगर. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और उनके पति राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी गुरुवार की शाम महाकुंभ जाने के दौरान श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया. इस दौरान मंदिर के पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य सचिव और उनके पति को पूजा करायी. इस दौरान अनुमंडल प्रशासन और मंदिर समिति के ट्रस्टी ने दोनों को अंग वस्त्र देकर तथा श्री बंशीधर की तस्वीर भेंट किया. दर्शन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि मंदिर की ख्याति सुनी थी, भगवान की प्रतिमा अलौकिक है और यह पवित्र स्थल है. उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. वापस लौटने के बाद पर्यटन विभाग से इस मामले पर बात कर मंदिर को विकसित करने का प्रयास करूंगी. उपस्थित लोग : मौके पर ट्रस्टी के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, मंदिर के सलाहकार धीरेंद्र चौबे, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, सीओ विकास कुमार, बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, सिटी मैनेजर रवि कुमार व प्रणय मंडिलवार सहित अनुमंडल ओर प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










