जिले में एक ने की आत्महत्या, पांच लोगों ने किया प्रयास

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Jun 2026 9:24 PM

विज्ञापन

जिले में एक ने की आत्महत्या, पांच लोगों ने किया प्रयास

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले में बुधवार को आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास की कुल छह घटनाएं सामने आईं. इनमें एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि चार महिलाओं और दो युवकों समेत कुल पांच लोगों ने अलग-अलग कारणों से कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. पहली घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के भगलपुर टंडवा मोहल्ला की है, जहां बुधवार को एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान भगलपुर टंडवा निवासी मुन्नीलाल साव की पुत्री सोनम कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सोनम पलामू जिले के गढ़वा रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी. बुधवार को वह कॉलेज से पढ़ाई कर करीब दो बजे घर लौटी थी. घर पहुंचने के बाद उसने भोजन किया और अपने कमरे में चली गयी. काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मां को चिंता हुई. जिसके बाद उसके भाई के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां सोनम दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली. कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटेटूका गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने पति के साथ नोंकझोंक के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास गढ़वा. टंडवा भागलपुर मोहल्ला निवासी एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बड़े भाई से विवाद के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया. युवक ने कीटनशाक खाया गढ़वा. टंडवा हरिजन मोहल्ला निवासी एक युवक ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि घरेलू विवाद के कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया. महिला ने खाया कीटनाशक गढ़वा. हंसकेर गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. भाई के साथ विवाद के बाद बहन ने खाया कीटनाशक गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करने को भाई के साथ उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola