सीएम हेमंत आज रंका में, कल्पना चार को चिनिया व मेराल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 8:31 PM
सीएम हेमंत आज रंका में, कल्पना चार को चिनिया व मेराल में
झामुमो के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, चिनिया एवं मेराल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. रविवार तीन नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रंका पहुंचेंगे. वहां उच्च विद्यालय रंका के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि स्टार प्रचारक सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार चार नवंबर को चिनिया एवं मेराल आयेंगी. वह चिनिया के चिरका स्थित आइटीआइ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा तथा इसके बाद मेराल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. झामुमो के दोनों स्टार प्रचारक इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि झामुमो के स्टार प्रचारक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम रविवार तीन नवंबर को प्रातः 11ः00 बजे तथा कल्पना सोरेन का कार्यक्रम चार नवंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे चिनिया तथा 12 बजे मेराल में होगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी स्तर से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार व सोमवार की सभा ऐतिहासिक होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










