बाबा साहेब का संविधान अद्वितीय है

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब का संविधान अद्वितीय है

बाबा साहेब का संविधान अद्वितीय है

विज्ञापन

गढ़वा.

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसकी शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह एवं कुलपति प्रो एमके सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इस अवसर पर कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने आजादी के बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो अद्वितीय है. इस संविधान ने सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता के साथ अधिकार प्रदान किया है, साथ ही नागरिकों को कर्तव्य से भी बोध कराता है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों एवं वंचितों की आवाज बनकर उन्हें अधिकार दिलाने का काम किया. उन्हीं की देन है कि आज देश के सभी वर्ग के लोगों को विकास का समान अवसर मिल रहा है. इससे प्रेरणा लेकर हमें अपने संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए. मौके पर कुलपति प्रो एमके सिंह ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के सुभाष कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, चंदन कुमार, राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola