ग्रामीणों से जंगल में आग न लगाने की अपील

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों से जंगल में आग न लगाने की अपील

ग्रामीणों से जंगल में आग न लगाने की अपील

विज्ञापन

रमकंडा. सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र चैनपुर की ओर शनिवार को रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रभारी वनपाल मंगल दास तिर्की के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक बलिगढ़ पंचायत के मुखिया बिनोद प्रसाद एवं मुखिया पति शिवलखन लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान ग्रामीणों को महुआ के लिए जंगल में आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. साथ ही इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने से संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर बलिगढ़ पंचायत के मुखिया बिनोद प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से गांव के लोग कई सालों से जंगलों को बचाने में सहयोग करते आ रहे हैं. उसी तरह इस सीजन में भी सहयोग करना चाहिए. वन संरक्षण करने के लिए ग्रामीणों को सिर्फ वन विभाग के भरोसे नही रहना चाहिए. ग्रामीणों को अपने प्रयासों से इस तरह की स्थिति से निबटना चाहिए. मुखिया ने कहा कि वन विभाग जंगल बचाने वाले लोगों को पुरस्कृत भी करेगा. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खर-पतवार न जलायें. इससे जंगल में आग लगने की संभावना रहती है. इस दौरान प्रभारी वनपाल मंगल दास तिर्की ने भी लोगों से जंगल में आग न जलाने की अपील करते हुए इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर विवेक खलखो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola