हथियार के बल पर हाइवा लूटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2016 10:24 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी शिवन मेहता का हाइवा ट्रक (जेएच12सी-7237) को अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक व उप चालक को बंधक बना कर लिया. घटना शनिवार की सुबह मझिआंव थाना क्षेत्र से सटे पलामू जिले के ऊंटारी थाना क्षेत्र की है. हाइवा के मालिक शिवन मेहता ने बताया कि शनिवार […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी शिवन मेहता का हाइवा ट्रक (जेएच12सी-7237) को अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक व उप चालक को बंधक बना कर लिया. घटना शनिवार की सुबह मझिआंव थाना क्षेत्र से सटे पलामू जिले के ऊंटारी थाना क्षेत्र की है.
हाइवा के मालिक शिवन मेहता ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे उनका हाइवा छत्तीसगढ़ से गिट्टी लेकर मझिआंव के रास्ते ऊंटारी पहुंचा था, जहां पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक को कब्जे में ले लिया और हाइवा को लेकर हुसैनाबाद से आगे सलैया मे चालक मोतीचंद पासवान को वाहन से उतार दिया. वाहन मालिक ने अज्ञात अपराधियों पर ऊंटारी थाना में लूट का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




