‍80 लाख का घोटाला, आठ लोगों से वसूली जायेगी राशि

Published at :11 Mar 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
‍80 लाख का घोटाला, आठ लोगों से वसूली जायेगी राशि

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय में 80 लाख रुपये के हुए घोटाले के मामले में तिलदाग पंचायत के मुखिया पति अरुण दुबे, तत्कालीन नाजिर इंदुभूषण समेत आठ लोगों से राशि वसूली जायेगी. इनसे कुल 10,89,800 रुपये की वसूली की जानी है. सभी से 1,36,225 रुपये के हिसाब से रिकवरी करनी है. मामला वर्ष 2009-10 का […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय में 80 लाख रुपये के हुए घोटाले के मामले में तिलदाग पंचायत के मुखिया पति अरुण दुबे, तत्कालीन नाजिर इंदुभूषण समेत आठ लोगों से राशि वसूली जायेगी.

इनसे कुल 10,89,800 रुपये की वसूली की जानी है. सभी से 1,36,225 रुपये के हिसाब से रिकवरी करनी है. मामला वर्ष 2009-10 का है. गढ़वा प्रखंड कार्यालय में इंदिरा आवास सहित अन्य मदों के 80 लाख रुपये फरजी तरीके से निकाले गये थे. पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट के तहत सभी पर नीलाम पत्र विभाग में मामला दर्ज किया गया है. सभी को 30 दिनों के अंदर राशि जमा करने के निर्देश दिये गये हैं.

राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उनके खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व मामले की प्रशासनिक जांच करायी गयी थी. जांच में इंदिरा आवास मद के 10,89,800 रुपये के लिए आठ लोगों को जिम्मेवार बताया गया था. शेष 70 लाख रुपये की राशि गबन के लिए दोषी कर्मियों के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो सकी है. इस मामले में कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं.

गढ़वा प्रखंड कार्यालय का मामला

जिनसे राशि वसूलनी है : तिलदाग पंचायत के मुखिया पति अरुण कुमार दुबे, तत्कालीन नाजिर बहियार नगरऊंटारी निवासी इंदुभूषण सिंह, सहायक के पति बबलू सिन्हा, सासाराम के अनिल प्रसाद सिंह, बंका मेराल के सतीश कुमार सिंह, डुमरसोता हरिहरपुर के अंबिका विश्वकर्मा, कांडी के विनोद चौधरी व रमेश विश्वकर्मा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola