आज से सभी सेविका सहायिका हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर की सभी सेविका एवं सहायिका गुरुवार से सामूहिक हड़ताल पर जायेंगी. उक्त जानकारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा एवं कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने एक बयान जारी कर कहा है. बयान में कहा है कि 11 सूत्री […]
विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर की सभी सेविका एवं सहायिका गुरुवार से सामूहिक हड़ताल पर जायेंगी. उक्त जानकारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा एवं कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने एक बयान जारी कर कहा है.
बयान में कहा है कि 11 सूत्री मांगों के आलोक में विधानसभा के समक्ष धरना दिया जायेगा तथा गुरुवार से सेविका सहायिका हड़ताल पर जायेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी मांगो में सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने,सेविका का मानदेय 20 हजार रुपये करने, पेंशन की सुविधा,प्रोन्नति एवं अवकाश में एकरूपता लाने,राज्य सरकार द्वारा बढ़े मानदेय को तत्काल देने आदि की मांग शामिल है. हड़ताल को लेकर राज्य के मुख्य सचिव एवं सभी जिले के उपायुक्तों व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




