विकास के लिए सशक्त हों महिलाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपायुक्त ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फरठिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीसी नेहा अरोड़ा ने महिलाअों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की अपील की. गढ़वा : समाज कल्याण विभाग ने गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता […]
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपायुक्त ने कहा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फरठिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीसी नेहा अरोड़ा ने महिलाअों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की अपील की.
गढ़वा : समाज कल्याण विभाग ने गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने पांच बच्चों को खीर खिलाकर अन्न परासन की रस्म अदा करायी. साथ ही पांच महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करायी गयी.
इस मौके पर बोलते हुए उपायुक्त श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि समाज व राज्य के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है. समाज कल्याण विभाग की ओर से जो भी सेवाएं महिलाओं, किशोरी व बच्चियों के लिए चलायी जा रही है, उसका लाभ उठायें और स्वयं का विकास करें.
उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा आवश्यक है. इसलिए लड़कियों को भी लड़कों की तुलना में बराबर की शिक्षा देनी चाहिए. उन्होंने गांव की महिलाओं को स्वच्छता अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि हर घर में एक-एक शौचालय बनायें और उसका उपयोग करें. इस अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से गर्भवती धातृ महिलाओं के लिए पोषाहार का वितरण किया जाता है. इसका उपयोग वे नियमित रूप से करें. इससे उनके स्वास्थ्य बना रहेगा. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को परिवार का प्रथम सदस्य मानते हुए उसकी देखरेख करें.
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से भी एक जागरूकता कार्यक्र म चलाया गया. इसमें महिलाओं से जुड़ी कानूनी जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव केके शुक्ला, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, सीडीपीओ नीता चौहान, पर्यवेक्षिका राणा तब्बसुम, प्रतिमा कुमारी, शिमला कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




