महाशिवरात्रि पर भजन-कीर्तन

Published at :09 Mar 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भजन-कीर्तन

रंका(गढ़वा) : महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को रंका स्थित शिवढोढ़ा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. गायक पांडेय कुमार, संतोष शर्मा, यशवंत सिंह व प्रेम अनुरागी मिश्रा ने अपने भक्ति गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भक्ति संगीत कार्यक्रम में गढ़वा से आये कलाकार बसंत कुमार व संजय कुमार ने […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को रंका स्थित शिवढोढ़ा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. गायक पांडेय कुमार, संतोष शर्मा, यशवंत सिंह व प्रेम अनुरागी मिश्रा ने अपने भक्ति गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भक्ति संगीत कार्यक्रम में गढ़वा से आये कलाकार बसंत कुमार व संजय कुमार ने वाद्य यंत्र पर सहयोग किया.
इस मौके पर करुणानिधान पांडेय, बलराम पांडेय, हरिशंकर पांडेय, रवि पांडेय, अमरेंद्र कुमार, अवधेश पांडेय, प्रताप पांडेय, संजय सिन्हा, चिरंजीवी पांडेय सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. विदित हो कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवढोढ़ा मंदिर के पास मेले का भी आयोजन किया गया था. यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की. पुजारी के रूप में सतीश पांडेय ने श्रद्धालुओं को पूजा कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola