नहीं मिल रहा पशुओं को पानी

Published at :05 Mar 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिल रहा पशुओं को पानी

केतार(गढ़वा) : केतार प्रखंड की प्रमुख सदाबह पंडा नदी के सूख जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. प्रखंड के केतरी, केतार, बैगाडीह, नावाडीह, सिंहपुर, मुकुंदपुर, ताली, परसोडीह, बांसडीह गांव के हजारों पालतू पशु-पक्षियों के समक्ष पानी पीने का संकट उत्पन्न हो गया है. इस समस्या के कारण पशुपालक अपने […]

विज्ञापन
केतार(गढ़वा) : केतार प्रखंड की प्रमुख सदाबह पंडा नदी के सूख जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. प्रखंड के केतरी, केतार, बैगाडीह, नावाडीह, सिंहपुर, मुकुंदपुर, ताली, परसोडीह, बांसडीह गांव के हजारों पालतू पशु-पक्षियों के समक्ष पानी पीने का संकट उत्पन्न हो गया है.
इस समस्या के कारण पशुपालक अपने मवेशियों को मरने से बचाने केलिए औने-पौने दामों में बिक्री कर रहे हैं. वहीं पंडा नदी के सूखने के कारण नदी के किनारे बसे उपरोक्त गांव के हजारों एकड़ खेत में लगी फसल सूखने लगी है.
वहीं प्रत्येक वर्ष रामनवमी में एक माह के लिए लगनेवाला मेला व मां चतुर्भुजी के दर्शन के पूर्व पंडा नदी में भक्तों के नहाने की परंपरा इस बार टूटनेवाली है. मान्यता है कि श्रद्धालु पंडा नदी में स्नान करने के बाद मां चतुर्भुजी के दर्शन के लिए केतार मंदिर पहुंचते थे. लेकिन इस बार नदी सूख जाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पायेंगे. पंचायत प्रतिनिधिनियों ने मेला व पशु के पीने के लिए उपायुक्त से पंडा नदी में चुआड़ी खुदवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola