भजन गायक ने जनसंपर्क अभियान चलाया

भजन गायक ने जनसंपर्क अभियान चलाया 20जीडब्ल्यूपीएच9-मोहन राम की तसवीरडंडई(गढ़वा) . डंडई प्रखंड के जरही पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में खड़े भजन गायकी के क्षेत्र में प्रसिद्ब मोहन राम ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि वे एक साफ-सुथरे व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं. लोगों के बीच रहना एवं उनके […]
भजन गायक ने जनसंपर्क अभियान चलाया 20जीडब्ल्यूपीएच9-मोहन राम की तसवीरडंडई(गढ़वा) . डंडई प्रखंड के जरही पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में खड़े भजन गायकी के क्षेत्र में प्रसिद्ब मोहन राम ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि वे एक साफ-सुथरे व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं. लोगों के बीच रहना एवं उनके सुख-दुख में शामिल होने से लोगों के बीच उनकी सामाजिक छवि बनी हुई है. भजन गायकी को लेकर वे देश के विभिन्न शहरों व गावों का भ्रमण कर चुके हैं. वे वहां के विकास एवं वहां की संस्कृति को अपने गावों में उतारने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके प्रखंड का जरही क्षेत्र प्रत्येक मामले में पिछड़ा हुआ है. वे इसे विकसित करने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










