कॉफी विद एसडीएम: गढ़वा में मजदूर दिवस के पहले सजेगी चौपाल, मजदूरों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी

गढ़वा एसडीएम संजय कुमार
Garhwa News: मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर गढ़वा में आयोजित ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिलेगा. यह विशेष सत्र 30 अप्रैल (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा स्थित अनुमंडल सभा-कक्ष में किया जाएगा, जो सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम करने के अपने अनूठे अभियान ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत इस बार गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार एक नई पहल करने जा रहे हैं. मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले इस साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम में इस बार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
मजदूरों को मिलेगा मंच
अक्सर यह देखा जाता है कि दिहाड़ी मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या बड़े अधिकारियों के सामने बोलने में हिचकते हैं. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को एक अनौपचारिक और सहज मंच देना है. उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक दिन-भर कठिन मेहनत करते हैं, जिस कारण वे अपनी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याओं को प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते. इस कॉफी संवाद के जरिए हम उनके बीच बैठकर उनकी शिकायतें और सुझाव सुनेंगे. कहा गया कि यह कार्यक्रम केवल शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें श्रमिकों के कल्याण के लिए इन बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा. गढ़वा प्रशासन की इस पहल को श्रमिक वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से न केवल मजदूरों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी.
अधिकारों की जानकारी
श्रम विभाग और कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है जिससे कि श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया जा सके.
योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
मौके पर ही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मजदूरों से उनके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे, जिन्हें धरातल पर उतारने की कोशिश की जाएगी.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










