गढ़वा: मेहनत की कमाई से खरीदा था मोबाइल, भाई की डांट पड़ी तो बहन ने खा लिया जहर

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Garhwa News: गढ़वा में भाई की डांट से दुखी युवती ने कीटनाशक पी लिया. मोबाइल को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने यह कदम उठा लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. मामला रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव का है, जहां 19 वर्षीय युवती ने भाई की डांट से आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया.
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, रघुवीर उरांव की 19 वर्षीय पुत्री अंतू कुमारी मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ रही थी. अपनी इसी मेहनत की कमाई से उसने एक मोबाइल खरीदा था. जब वह मोबाइल लेकर घर पहुंची, तो उसके बड़े भाई ने इसे लेकर उसे कड़ी डांट लगा दी. मिली जानकारी के अनुसार, भाई की डांट अंतू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से और आहत मन से घर में रखा कीटनाशक पी लिया. इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी.
समय पर इलाज से बची जान
परिजनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि युवती का समय पर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया था, जिस कारण उसकी जान बच गई है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है. जानकारों का कहना है कि यह घटना समाज में युवाओं की बढ़ती संवेदनशीलता और छोटी-छोटी बातों पर उपजे पारिवारिक तनाव की ओर इशारा करती है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










