..थम गया चुनाव का शोर, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

Published at :20 Nov 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
..थम गया चुनाव का शोर, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

..थम गया चुनाव का शोर, प्रत्याशियों ने लगाया जोर 20जीडब्ल्यूपीएच1- जनसंपर्क अभियान चलाती रमकंडा से सोनू देवी20जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क अभियान चलाती रंका दक्षिणी से शांति देवीगढ़वा. प्रथम चरण के चुनाव का भोंपू शुक्रवार को बंद हो गया. जिले के पांच प्रखंड में मतदान के एक दिन पूर्व शुक्रवार को प्रत्याशियों ने अपनी पूरी शक्ति जनसंपर्क अभियान में […]

विज्ञापन

..थम गया चुनाव का शोर, प्रत्याशियों ने लगाया जोर 20जीडब्ल्यूपीएच1- जनसंपर्क अभियान चलाती रमकंडा से सोनू देवी20जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क अभियान चलाती रंका दक्षिणी से शांति देवीगढ़वा. प्रथम चरण के चुनाव का भोंपू शुक्रवार को बंद हो गया. जिले के पांच प्रखंड में मतदान के एक दिन पूर्व शुक्रवार को प्रत्याशियों ने अपनी पूरी शक्ति जनसंपर्क अभियान में लगा दी. रंका दक्षिणी से जिप सदस्य प्रत्याशी उमा देवी ने विभिन्न गावों का दौरान कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उन्हें पांच वर्षों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, लेकिन सरकार की ओर से पर्याप्त शक्तियां नहीं मिली है. इस वजह से वे अपनी सोच के अनुसार क्षेत्र का पूरा विकास नहीं कर सकी हैं. लेकिन अपने आनेवाले पांच वर्षों के कार्यकाल में वे क्षेत्र का सभी क्षेत्रों में विकास कर दिखा देंगी. उन्होंने कहा कि अपनी साफ-सुथरी छवि को देखते हुए जनता एक बार फिर से जीत का माला पहनायेगी.रमकंडा से जिप सदस्य प्रत्याशी सोनू देवी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से एक मौका देने की अपील की. उन्हांेने कहा कि पूर्व की जनप्रतिनिधि की तरह वे छलावा में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करती हैं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. सिंचाई, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा आदि समस्या से जुझ रहे लोगों ने उन पर भरोसा जताया है. रंका कला से मुखिया प्रत्याशी महिमा गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को एक दर्जन गावों का दौरा किया. दौरा के क्रम में उन्होंने लोगों से एक बार फिर से विश्वास जताने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र का सर्वांगिण विकास कर लोगों को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे. इस अवसर पर उनके साथ प्रेमचंद प्रसाद, मदन खान, दीनानाथ चौधरी, विनेश प्रसाद, आशिष गुप्ता, मनोज निराला, अगस्त कुमार, विजय प्रसाद, प्रदीप राम, बजरंगी कुमार, आकाश कुमार, संतोष राम आदि उपस्थित थे.बड़गड़ (गढ़वा). प्रखंड के बड़गड़ पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी सुभाष प्रसाद गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लांबी, गडि़या, उगरा, बढ़नी, महुआटीकर आदि गावों का दौरा करअपने पक्ष में मतदान की अपील की.बड़गड़ (गढ़वा). प्रखंड के टेहरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रभा कुजूर ने मोटरसाईिकल जुलूस निकाला. मोटरसाईिकल जुलूस ने रूद, चोरटंगिया, बीजपुर, बरकोल, कोचली आदि गावों का दौरा कर प्रभा कुजूर के पक्ष में मतदान की अपील की. इस अवसर पर अजय यादव, केवट खाखा, भूखन खलखो, अमजद अंसारी, शहीद अंसारी, गोदन सिंह, रामजन्म पनिका, फिरोज खलखो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola