वार्ता के पश्चात हल्ला बोल कार्यक्रम का समापन

Published at :19 Nov 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ता के पश्चात हल्ला बोल कार्यक्रम का समापन

वार्ता के पश्चात हल्ला बोल कार्यक्रम का समापन भवनाथपुर(गढ़वा). सेल आरएमडी भवनाथपुर प्रबंधन द्वारा तुलसीदामर डोलोमाइट खादान के मजदूरों का सप्ताहिक भुगतान पर रोक लगाने एवं मासिक भुगतान के आदेश दिये जाने से आक्रोशित मजदूरों ने एटक अध्यक्ष गणेश सिंह व इंटक नेता प्रदीप चौबे के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पर जो हल्ला बोल कार्यक्रम […]

विज्ञापन

वार्ता के पश्चात हल्ला बोल कार्यक्रम का समापन भवनाथपुर(गढ़वा). सेल आरएमडी भवनाथपुर प्रबंधन द्वारा तुलसीदामर डोलोमाइट खादान के मजदूरों का सप्ताहिक भुगतान पर रोक लगाने एवं मासिक भुगतान के आदेश दिये जाने से आक्रोशित मजदूरों ने एटक अध्यक्ष गणेश सिंह व इंटक नेता प्रदीप चौबे के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पर जो हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू किया था, गुरुवार को वार्ता के पश्चात समाप्त हो गया. थाना प्रभारी संजीव तिवारी की पहल पर सेल प्रबंधन, ठेका कंपनी, मजदूर यूनियन के साथ वार्ता हुई. विदित हो कि तुलसीदामर खादान में पिछले 30 वर्षों से मजदूरों को साप्ताहिक मजदूरी भुगतान होते आ रहा है, लेकिन एक नवंबर से प्रबंधन ने इस पर रोक लगाते हुए मासिक भुगतान का फरमान जारी कर दिया. इससे मजदूर आक्रोशित हो उठे थे. उन्होंने फरमान को वापस लेने की मांग को लेकर हल्ला बोल कार्यक्र म शुरू किया था. इस दौरान मजदूरों के आंदोलन को समाप्त करने के क्रम में एटक व इंटक नेताओं के साथ थाना प्रभारी की नोंक-झोंक भी हुई थी. मजदूरों नेताओं ने कहा कि डीजीएम अंग्रेजों की तरह तुगलकी फरमान जारी कर मजदूरों के पेट पर लात मारने का काम कर रहे हैं, लेकिन वे वैसा नहीं होने देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola