मुखिया पूनम देवी का नामांकन रद्द

मुखिया पूनम देवी का नामांकन रद्द गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से वर्तमान मुखिया पूनम देवी का नामांकन पत्र इस बार खारिज कर दिया गया है. पूनम देपी पिछली बार नवादा अजा महिला सीट से चुनाव लड़कर जीती थीं, लेकिन इस बार यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. […]
मुखिया पूनम देवी का नामांकन रद्द गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से वर्तमान मुखिया पूनम देवी का नामांकन पत्र इस बार खारिज कर दिया गया है. पूनम देपी पिछली बार नवादा अजा महिला सीट से चुनाव लड़कर जीती थीं, लेकिन इस बार यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामनारायण खलखो ने बताया कि पूनम देवी चूंकि पिछली बारा अजा का लाभ ले चुकी थीं, इसलिए इस बार उसे ओबीसी नहीं माना जा सकता है. उन्होंने उनके आवेदन को गलत बताते हुये रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह का फर्जी पाये जानेवालों पर मामला भी दर्ज कराने का प्रावधान है. वे इस पर विचार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










