जी... वादे के अनुरूप काम करेंगे: नरेश चौधरी

जी… वादे के अनुरूप काम करेंगे: नरेश चौधरी 18जीडब्ल्यूपीएच18-जनसंपर्क अभियान करते नरेश चौधरी गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी नरेश चौधरी ने विकास के नाम पर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने मेराल के तिसरटेटुका, हासनदाग, गेरूआ, करकोमा आदि गावों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. […]
जी… वादे के अनुरूप काम करेंगे: नरेश चौधरी 18जीडब्ल्यूपीएच18-जनसंपर्क अभियान करते नरेश चौधरी गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी नरेश चौधरी ने विकास के नाम पर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने मेराल के तिसरटेटुका, हासनदाग, गेरूआ, करकोमा आदि गावों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान मे हैं. पिछले चुनाव में भी जनता ने अपना स्नेह दिया था. वे औरों की तरह झूठ बोल कर मुकरने में नहीं बल्कि वायदे के अनुरूप कार्य करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने अपना स्नेह दिया, तो वे मेराल प्रखंड से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में मेराल प्रखंड को काफी आगे ले जायेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पास विकास का एक मॉडल है, जो वे सरजमीं पर उतारना चाहते हैं. इस अवसर पर उनके साथ कोमल चौधरी, राजेदव ठाकुर, कृष्णा चौधरी, बबन राम, रमेश चौधरी, अशोक चौधरी, दिनेश तिवारी, बबलू तिवारी, संतोष चौबे, सीताराम चौबे, रामप्रवेश चंद्रवंशी, जनाबुद्दीन अंसारी, अतुल मिश्रा, युगल किशोर साथी, विनोद द्विवेदी, अंबिका विश्वकर्मा, कोमल राम, अजय पाल, रामपूजन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










