जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांग

Published at :18 Nov 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांग

जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांगनगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के बारोडीह ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व से ही जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल में डीलर प्रणय कुमार से […]

विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांगनगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के बारोडीह ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल ग्राम में करने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व से ही जनवितरण प्रणाली की दुकान सरहस्ताल में डीलर प्रणय कुमार से पास था जो गांव के एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन उसे हटा कर सात किलोमीटर दूर दूसरे पंचायत के बभणी ग्राम में कर दिया गया है. जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मांग करनेवालों में महेंद्र पासवान, ममता देवी, अजित सिंह, मणिकांत कुमार सिंह, रीया देवी, भोला सिंह, बबलू सिंह, सुधीर सिंह, अनिता देवी, कांति देवी सहित 183 ग्रामीणों के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola